फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वीडियो वायरल करने पर पंचायत में युवक को चप्पलों से पिटवाया

Wed, 16 Aug 2023 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने पर पंचायत ने आरोपी युवक को चप्पलों से पीटने का फरमान सुनाया। युवती ने युवक के मुंह पर 15 चप्पलें मारी., वहीं आरोपी को अर्द्धनग्न भी किया गया। पुलिस को इस मामले की भनक तक नहीं लग सकी। जबकि पंचायत से एक दिन पहले ही युवती ने मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन


13 अगस्त को पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। जिसे दिखाकर लगातार उस पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। शादी से मना करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। काफी मिन्नत की लेकिन आरोपी युवक नहीं माना उसने वीडियो वायरल कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामला गांव का होने के चलते आपसी सुलह की बात उठने लगी। इस पर 14 अगस्त को गांव में पंचायत रखी गई। जिसमें युवक को सरेआम चप्पलें मारने का फरमान जारी हुआ। युवक हाथ नीचे करे खड़ा रहा, डेढ़ मिनट की वीडियो में युवती ने युवक को करीब 15 चप्पलें उसके चेहरे पर मारी। इतना ही नहीं युवती के एक परिजन ने युवक की शर्ट भी उतार दी। सरेआम गांव में इस तरह की घटना हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। आश्चर्य की बात यह है कि बहादुरगढ़ थाना में छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा। यही कारण रहा कि गांव में पंचायत में युवक को पीटा गया। बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद से युवक दिमागी तौर पर परेशान है, जिसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।



महिला से अभद्रता का वीडियो हुआ वायरल-

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दरोगा द्वारा महिलाओं से अभद्र भाषा में बात करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें दरोगा महिलाओं पर गुस्सा जाहिर कर रहा है।
विज्ञापन




पंचायत का मामला संज्ञान में नहीं

इस मामले में युवती की तहरीर पर पहले ही रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। गांव में पंचायत का मामला जानकारी में नहीं है। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।मुकेश मिश्र, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें