फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: देखरेख के अभाव में पंचायत भवन बना कूड़ा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सुविधाएं देने के लिए बनाया गया पंचायत भवन देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुका है। पंचायत भवन को ग्रामीणों ने कूड़ा घर बना दिया है। जिस कारण पंचायत सहायक को सरकारी स्कूल में बैठ कर काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांवों में बने पंचायत भवन में पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई थी, ताकि ग्रामीणों को कार्य विशेष के लिए ब्लॉक न जाना पड़े, अधिकांश कार्य पंचायत सचिवालय व पंचायत भवन में ही निपट जाएं। लेकिन, क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर के पंचायत भवन में लगी लाखों की लागत बेकार हो गई। रखरखाव न होने से इमारत जर्जर हो गई है। लोगों ने इसके दरवाजे- खिड़की तक उखाड़ लिए हैं। इसके अलावा बहुत से ग्रामीणों ने इमारत के कुछ हिस्से में गोबर और गंदगी के ढेर लगा दिए हैं, जिससे अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने पंचायत घर की भूमि को अपना बताकर न्यायालय में वाद दायर किया हुआ है। वाद अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। जिसका निर्णय आने के बाद ही कुछ कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें