फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पालिकाध्यक्ष के निरीक्षण में खुली सफाई के दावों की पोल

Thu, 21 Sep 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल और अधिशासी अधिकारी शुभम श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को वार्ड संख्या दो और दस का औचक निरीक्षण कर लोगों से वार्ता की। निरीक्षण के दौरान सड़क एवं नालियों में गंदगी और पुलिया टूटी मिलने नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी ने संबंधित सफाई नायकों एवं कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ सफाई निरीक्षक को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नालियां गंदगी के अटी पड़ी थी, सड़क पर कूड़े के ढेर मिले और कई जगह पुलिया क्षतिग्रस्त मिलीं। जिन्हें देखते से प्रतीत हो रहा था कि कर्मियों द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों वार्डों के सफाई नायकों एवं सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सफाई निरीक्षक दीपक शर्मा को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। चार दिन बाद जवाब लिया जाएगा, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें