फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए बुजुर्ग को भगाया

Thu, 21 Sep 2023 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे बुजुर्ग को वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भगा दिया। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत की।
विज्ञापन


हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि गत 18 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे गाजियाबाद से हापुड़ की ओर आ रहे थे। छिजारसी टोल प्लाजा से पहले हाईवे-9 किनारे बाइक खड़ी कर वह लघुशंका करने लगे। आरोप है कि इसी बीच वहां पहुंचे दो युवक उसकी बाइक लेकर जाने लगे। उन्हें देख शोर मचाते हुए चोरों का पीछा किया, लेकिन तब तक वह दूर जा चुके थे। इसके बाद वह थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उन्हें वहां से भगा दिया। एसएचओ सुमन कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें