पहल एक प्रयास संस्था की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को संस्था के पदाधिकारियों ने रेलवे पार्क के पास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दीवार पर पेंटिंग बनाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
संस्था के पदाधिकारी प्रत्येक रविवार को जिले में गंदगी वाले स्थान को चयनित कर सफाई अभियान चलाकर लोगों को शहर ही सफाई, सौंदर्यीकरण व स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
रविवार को संस्था के पदाधिकारियों ने रेलवे पार्क के गेट नं-73 के आसपास सफाई अभियान चलाकर दीवारों पर पेंटिंग बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डा. पराग शर्मा, अशोक, कुलदीप त्यागी, डा. कपिल चड्ढा, विशाल शर्मा, क्षमा शर्मा, अजय त्यागी, शोभित शर्मा, शीतल वर्मा, कपिल चड्ढा, पूजा शर्मा, निधि शर्मा आदि का सहयोग रहा।