हापुड़ के गांव पिपलैडा में शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय आतिफ की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम का माहौल है।
हापुड़ के गांव पिपलैडा में शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय आतिफ की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम का माहौल है। पिपलैडा निवासी मुबारिक अली ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब आतिफ पुत्र जुल्फिकार अपने घर के बाहर बारिश में खेल रहा था। आतिफ कक्षा छह का छात्र था। मौसम में अचानक बदलाव के साथ आसमान में बिजली चमकने लगी और तेज गर्जना हुई। इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधे आतिफ पर आ गिरी।
विज्ञापन
बताया गया कि आतिफ अपने भाई भोलू और दोस्तों के साथ घर से कुछ दूरी पर खुले आसमान के नीचे बारिश में नहा रहा था। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी। घटना देखकर भाई और साथी बच्चे सहम गए। परिजन और ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने पुष्टि की कि किशोर की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है।