फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राजकीय कृषि बीज भंडारों पर पहुंचा धान का बीज, 38 प्रतिशत मिल रहा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद हापुड़ के सभी विकास खंड़ों में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों पर ढेंचा और धान के बीच उपलब्ध हैं। जिनकी खरीद पर किसानों को शासन स्तर से अनुदान भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि हापुड़, धौलाना, सिंभावली और गढ़ के बीज भंडारों पर ढेंचा का बीज पहुंच चुका है। जिसकी कीमत 156 रुपए प्रति किलो है। ढेंचा के बीज की खरीद पर किसानों को 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडारों पर एक हेक्टयर के किसान को 40 किलोग्राम और दो हेक्टेयर भूमि के लिए 80 किलोग्राम तक नियमानुसार बीज मिल सकता है।

इसके अलावा शासन स्तर से बीज भंडारों पर धान का बीज भी पहुंचा दिया गया है। जिसकी दो बासमती प्रजाति पीबी-1692 और पीबी -1882 का आधारीय बीज इस समय उपलब्ध है। धान के बीज की कीमत 67 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित है। इस पर लगभग 38 प्रतिशत की छूट किसानों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें