फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गढ़ मंडी में धान की आवक शुरू, सड़क पर करोड़ों का कारोबार प्रारंभ

विज्ञापन
गढ़ नगर में सड़क किनारे धान की खरीद फरोख्त शुरु हुई। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। धान की आवक शुरू होते ही नगर की सड़कों तक व्यापारिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। मंडी में पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में धान से लदे वाहन और आढ़तियों का कारोबार सड़कों तक पहुंच गया है। इससे मेरठ रोड, पुरानी दिल्ली रोड और रेलवे रोड पर दिनभर जाम जैसी स्थिति बनने लगेगी। करोड़ों रुपये का कारोबार खुले आसमान के नीचे और यातायात के बीच होने से किसानों, व्यापारियों के साथ आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

धान का सीजन शुरू होने के साथ ही आसपास के गांवों से किसान अपनी उपज लेकर नगर की जवाहर गंज मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी परिसर में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण वाहनों को खड़ा करने और धान उतारने के लिए सड़क किनारे तक जगह का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इससे सड़कें संकरी हो जाती हैं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। धान की ढेरियों और वाहनों के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
उप उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मूलचंद सिंघल ने बताया कि धान के सीजन में यहां प्रतिदिन बड़ी मात्रा में उपज पहुंचती है और नवंबर तक कारोबार जारी रहने की संभावना है। सैकड़ों आढ़तियों से मंडी समिति को सालाना सात करोड़ रुपये से अधिक का कर प्राप्त होता है। इसके बावजूद मंडी में कारोबार के लिए पर्याप्त स्थान और जरूरी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन

सड़कों पर धान की आवक और वाहनों की आवाजाही से धूल भी उड़ती रहती है। इससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी होती है। मंडी समिति की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं किए जाने से हर साल धान के सीजन में यही स्थिति दोहराती है। लोगों ने मंडी प्रशासन से पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने, वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने और यातायात सुचारु रखने की मांग की है।
एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि गढ़ उपकृषि मंडी में पर्याप्त स्थान नहीं है, जिसके कारण परेशानी बनी रहती है। मंडी के लिए गढ़ तहसील प्रशासन को भूमि तलाश के लिए निर्देशित किया हुआ है, जल्द समाधान कराने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें