फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया 22 फीट लंबे गन्नों का अवलोकन

Sat, 10 Dec 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
22 फीट लंबे गन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव भड़ंगपुर में एक किसान के खेतों में 22 फीट लंबे गन्नों का प्रशासनिक अफसरों ने भी जायजा लिया है। जिला गन्ना अधिकारी ने निरीक्षण के बाद किसानों को डीएम आवास पर बुलाया।
विज्ञापन


डीएम ने गन्नों का अवलोकन कर किसान को बधाई देते हुए अन्य किसानों को भी प्रेरित किया। गांव भड़ंगपुर निवासी किसान सोनू राणा जैविक उर्वरकों के प्रयोग से खेती करता है। उसने गन्ने की फसल बोई हुई है।

उसके खेत में 22 फीट लंबाई तक के गन्ने निकल रहे हैं। अमूमन गन्ने की सामान्य लंबाई 11 फीट तक हो पाती है। इतनी लंबाई के गन्ने निकलते की सूचना समूचे क्षेत्र में फैली, तो देखने वालों की भीड़ जुटने लगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी नमिता कश्यप ने भी उसके खेत का निरीक्षण कर फसल का जायजा लिया। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को डीएम आवास पर भी बुलाया। डीएम अनिल ढींगरा ने गन्नों का अवलोकन कर किसान को बधाई दी। साथ ही अन्य किसानों को भी प्रेरित किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें