फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ओवरहेड टैंकों की होगी सफाई, मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर लगी पानी की टंकी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। नगर में शुद्ध पेजयल की सप्लाई को लेकर 20 अप्रैल से ओवरहेड टैंकों की साफ सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू होगा। इसके साथ ही भूमिगत लाइनों को भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

गर्मियां शुरू हो गई हैं, शुद्ध पेयजल हर व्यक्ति की आवश्यकता है। लोगों को शुद्ध पानी मिल सके, इसके लिए चरणवार तरीके से ओवरहेड टैंकों की मरम्मत, साफ सफाई का कार्य होगा। इस कार्य में कोई लापरवाही न हो सके, इसके लिए फोटो और वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

नगर पालिका के जलकल विभाग ने इस कार्य कराने की रूपरेखा तैयार कर ली है। 20 अप्रैल से कार्य शुरू होगा। यह कार्य 27 मई तक चलेगा। इसके अलावा भूमिगत लाइनों को भी इस अवधि में ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

-
-इन जलाशयों पर इन अवधियों में होगा काम-

जलाशय समय

चमरी फाटक 20 से 22 अप्रैल

टाऊन हॉल पुरानी 23 से 25 अप्रैल

टाऊन हॉल नई 26 से 28 अप्रैल

फूलगढ़ी कोटला 29 से 30 अप्रैल

शिव गढ़ी एक से 03 मई

चमरी 04 से 06 मई

सोंटावाली 07 से 09 मई

आवास विकास 10 से 12 मई

प्राइवेट बस अड्डा 13 से 15 मई

संजय विहार 16 से 18 मई

सोंटावाली सीडब्लूआर 19 से 21 मई

चमरी सीडब्लूआर 22 से 24 मई

शिवगढ़ी सीडब्ल्यूआर 25 से 27 मई

-

हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए ओवरहेड टैंकों की मरम्मत और सफाई का कार्य 20 अप्रैल से शुरू होगा। निश्चित समयावधि के अंदर ही कार्य पूरा कराया जाएगा।संजय मिश्रा, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें