फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गजालपुर में काली नदी पर पुल टूटने से हजारों ग्रामीण परेशान

Wed, 17 Sep 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गांव गजालपुर में काली नदी पर पुल टूटने के कारण आठ से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण दो माह से परेशान हैं। ग्रामीणों ने अब जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर के माध्यम से डीएम अभिषेक पांडेय से पुल के निर्माण की मांग की है। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पुल का निर्माण जल्द कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सात वर्ष पूर्व सभी ने चंदा एकत्र कर काली नदी पर इस पुल का निर्माण कराया था, लेकिन 16 जुलाई 2025 को काली नदी में गंगा का अधिक पानी आने के कारण पुल टूट गया। यह पुल कई गांवों को आपस में जोड़ता है। पुल टूटने के कारण गांव गजालपुर, बिगास, ददायरा, श्यामपुर, पटना मुरादपुर, जरोठी सहित आदि गांवों का संपर्क आपस में टूट गया है। इसलिए पुल का निर्माण कराना बहुत अधिक जरूरी है।

पुल न होने के कारण कई किलोमीटर दूर होकर ग्रामीणों को आना-जाना पड़ रहा है। इसे रुपये और समय दोनों की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने समस्या के जल्द से जल्द निस्तारण की मांग की है। वहीं, अब मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने डीएम को पत्र लिखकर और वार्ता करते हुए जल्द पुल के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन


मांग करने वालों में कुलदीप, संजीव ढिल्लन, राजबीर सिंह, हरेंद्र सिंह, राहुल कुमार, मोहित चौधरी, सोनू, सलमान, सीमा, अंकित कश्यप, मांगेराम, प्रमोद शर्मा आदि शामिल हैं।

मामले में अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी के आदेश प्राप्त हुए हैं। ब्रिज कारपोरेशन पुल के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर रहा है। मौके पर कुछ जमीन की किल्लत है। उसे भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें