पिलखुवा। नगर पालिका परिषद की ओर से सोमवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत दो स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें गृहकर, जलकर और सीवर के बकायेदारों को बकाया धनराशि पर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट की जानकारी देकर योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
नगर पालिका की ओर से बाल मुकुंद धर्मशाला, मंडी और लाला गंगा सहाय धर्मशाला, मठमालियान में शिविर लगाए जाएंगे। मंडी स्थित शिविर में नरेश कुमार, विकास कुमार और प्रदीप तैनात रहेंगे। वहीं, मठमालियान स्थित शिविर में रामप्रकाश, देवेंद्र कुमार, हितेश शर्मा और नरेश कुमार लोगों को योजना की जानकारी देंगे।
नगर पालिका के अनुसार, ओटीएस योजना का लाभ 15 अगस्त 2026 से दिया जा रहा है। योजना के तहत बकायेदार निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर बकाये का निस्तारण करा सकते हैं। पालिका ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने संबंधित शिविर में पहुंचकर बकाये का विवरण प्राप्त करें और ब्याज में छूट का लाभ उठाएं।