फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन, हापुड़ में भी ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों में उमड़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन को दो मिनट का ठहराव दिया गया है। जिससे रेल यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

दिल्ली से वाराणसी के बीच संचालित स्पेशल ट्रेन 12 सितंबर को रात 9:10 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलकर रात 11:06 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएगी। वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ने वाली स्पेशल ट्रेन 12 और 14 सितंबर को सुबह 9:08 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आएगी और दो मिनट ठहराव के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएगी।
मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और साधारण कोच की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें