फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 शिकायतों में सिर्फ एक का निस्तारण

Tue, 20 Jun 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में मंगलवार को एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आई 31 शिकायतों में से मौके पर मात्र एक शिकायत का ही समाधान हो सका। अधिकतर फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर पालिका सभागार में एसडीएम अजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें उपैड़ा गांव निवासी जयश्री देवी ने चकरोड व नाली की नाप कराने, गांव नान निवासी नानकचंद ने विद्युत तार लगवाने, गांव सांवी निवासी भूपेंद्र कुमार ने राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की शिकायत की।

इसके अलावा गांव गिरधरपुर तुमरैल निवासी शोभा शर्मा ने पुराने कुए चालू कराने, गांव हसनपुर निवासी प्रदीप कुमार शर्मा ने विद्युत लाईन ऊंची करवाने, आवास विकास निवासी रूपराम ने सड़क को गड्ढामुक्त कराने,
विज्ञापन


मोहल्ला आर्य नगर निवासी योगेंद्र कुमार शर्मा ने मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट लगवाने, गांव असौड़ा निवासी संजय कुमार ने पानी की निकासी की व्यवस्था कराने सहित 31 कुल शिकायतें पहुंची, लेकिन मौके पर मात्र एक ही शिकायत का समाधान हो सका।

एडीएम रजनीश राय की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुए तहसील दिवस में कुल 15 शिकायत आईं। इनमें से महज एक का ही मौके पर निपटारा हो पाया। एसडीएम मीनू राणा ने शेष शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के कड़े निर्देशों के साथ संबंधित विभागों को सौंप दिया।

गांव सरूरपुर निवासी ट्रक मालिक आजाद, शब्बीर, फुरकान, शेर मुहम्मद, राशिद, फराहीम ने तहसील दिवस में पत्र देकर आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर राइफल और बंदूकों के साये में खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है। इसका विरोध करने वाले वाहन चालकों से लठैत मारपीट कर रहे हैं।

ट्रक मालिकों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध वसूली करने वाले लोग प्रदेश के एक मंत्री का रौब दिखाते हैं। एडीएम ने जांच में कोई भी सच्चाई सामने आने पर सख्त कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।

इसके अलावा मुहम्मदपुर के वकील अहमद, कृपाल, संजू, अलका, अफजाल ने प्रधान और सचिव पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया। आलमनगर के भीमसैन ने साधू टीला पर रहने वाले साधू के अवैध कब्जे अपनी कृषि भूमि मुक्त न होने पर खुदकुशी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें