फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: क्रिकेट ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के वर्ष 2027-28 सत्र के लिए विभिन्न आयु वर्गों के क्रिकेट ट्रायल में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 16 नवंबर की रात से शुरू हो गया है। इसमें बालक, बालिका और पुरुष वर्ग के अंडर-14, 16, 19, 23 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


हापुड़ जिला क्रिकेट संगठन के उपाध्यक्ष आयुष सिंघल और नवीन सचदेवा ने बताया कि खिलाड़ी 30 नवंबर तक यूपीसीए की वेबसाइट www.registration.upca.tv पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की प्रति जरूरी है। हापुड़ के खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के विकल्प में बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन का चयन करना होगा। पंजीकरण शुल्क 400 रुपये ऑफलाइन जमा होगा। इसके लिए फॉर्म की दो प्रतियों और संबंधित दस्तावेजों के साथ जेएमएस क्रिकेट ग्राउंड के कार्यालय में पहुंचना होगा। खिलाड़ियों से निर्धारित समय में आवेदन पूरा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें