फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर पोर्टल पर होगी शिकायतें दर्ज

Fri, 11 Mar 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ऑनलाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब लोगों को समस्याओं का हल कराने के लिए दफ्तरों में नहीं भटकना पड़ेगा। अब एक क्लिक पर ऑन लाइन लोग अपनी समस्या सीएम, डीएम और एसपी तक पहुंचा सकते हैं। पोर्टल पर 24 घंटे में किसी भी समय शिकायत दर्ज होगी और निस्तारण के बारे में भी पीड़ित को जानकारी मिल जाएगी। जिले में प्रदेश सरकार का जन सुनवाई पोर्टल पूरी तरह से काम करने लगा है।
विज्ञापन


नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, पुलिस या राजस्व समेत किसी भी विभाग की समस्या हो अब आपको कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई इसके बारे में घर बैठे जानकारी मिल सकेगी। प्रदेश सरकार का जन सुनवाई पोर्टल जिले में सुचारु रूप से काम करने लगा है। इसके लिए केवल कंप्यूटर का सहारा लेना पड़ेगा।

प्रदेश सरकार के पोर्टल जनसुनवाई.यूपी.एनआईसी.इन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। इतना ही नहीं इस शिकायत पर होने वाली कार्रवाई के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। शिकायत का निस्तारण न होने पर रिमाइंडर भी दिया जा सकता है। शासन को जाने वाली शिकायत सीधे सीएम के यहां जाएगी और उनके अधीनस्थ के पास पहुंचेगी।
विज्ञापन


जिले स्तर की समस्या डीएम और एसपी के पास भेजी जाएगी। यह अफसर अपने अधीनस्थों के माध्यम से समस्या का समाधान का निस्तारण करेंगी। 26 जनवरी को यह पोर्टल जारी किया गया था। इस पोर्टल पर जिले में तेजी से काम चल रहा है। सीएम संदर्भ 484, ऑन लाइन शिकायत 121 आदि शिकायतें पोर्टल पर हैं, जिनका समाधान कराया जा रहा है।

जन सुनवाई पोर्टल जिले में सुचारू रूप से काम कर रही है। इसके माध्यम से अपनी समस्या संबंधित तक पहुंचाई जा सकती है। -वरुण कुमार ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर

जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत के लिए इंटरनेट चालू कर जनसुनवाई.यूपी.एनआईसी.इन खोलना होगा। स्क्रीन पर चार विकल्प आऐंगे, जिसमें शिकायत रजिस्टर, शिकायत ट्रैक, निस्तारण और रिमाइंडर आएंगे। नई शिकायत करने के लिए शिकायत रजिस्टर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर मांगा जाएगा, जिसे फीड करने के बाद तुरंत मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आ जाएगा। यह पोर्टल पर जाने के बाद शिकायत दर्ज की जा सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें