फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऑटो में बुजुर्ग महिला के बैग से एक लाख रुपये चोरी

Thu, 25 Dec 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला निवासी ओमवती ने अपने बैग से एक लाख रुपये चोरी होने का आरोप लगाया है। कुचेसर रोड चौपला निवासी ओमवती ने बताया कि उन्होंने कुचेसर चौपला स्थित सहकारी बैंक से अपने खाते से एक लाख रुपये निकाले थे। इसके बाद वह कुचेसर चौपला से ऑटो में सवार होकर हापुड़ तहसील चौराहे पर उतरी थीं। यहां से वह बस में सवार होकर अपनी पुत्री के यहां अर्थला गाजियाबाद पहुंच गई। पुत्री के घर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना बैग देखा तो उसमें एक लाख रुपये नहीं थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह कुचेसर चौपला चौकी पर पहुंची और पुलिस से मौखिक शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से ऑटो चालक को चौकी पर बुलवा लिया।
विज्ञापन

ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि उसने बुजुर्ग महिला को हापुड़ तहसील चौराहे के पास उतार दिया था। इसके बाद वह तहसील चौराहा पार करके आगे चली गई थीं। बृहस्पतिवार को बैंक का अवकाश होने के कारण पुलिस को बैंक के अंदर व बाहर की फुटेज नहीं मिल पाई थी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें