मां संग बेड पर सो रही थी मासूम
परिजन के अनुसार माता मोहल्ला निवासी विक्की तिरपाल का काम करता है और मजदूरी कर जैसे-तैसे घर चलाता है। गुरुवार को वह काम पर गया था। घर का काम खत्म कर उसकी पत्नी ने डेढ़ साल की बच्ची काव्य कमरे में बेड पर सो रही थी।
लगातार हो रही बारिश से आ गई थी सीलन
परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की छत में सीलन आ गई थी। मकान की हालत पहले से ही खराब थी, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। सूचना पर प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।