पत्नी ने रविवार को एक पुत्री को जन्म दिया है। उनकी देखरेख के लिए उनकी बहन भी अस्पताल में थी। रविवार की सुबह वह ई-रिक्शा लेकर घर से आ गए थे और घर पर उनके माता-पिता थे। उनका बड़ा बेटा स्कूल में पढ़ने गया था। सोमवार की दोपहर उनके माता पिता मोहल्ले में ही एक चिकित्सक के पास दवाई लेने के लिए गए थे। उनकी डेढ़ वर्षीय पुत्री मरियम घर पर अकेली थी। खेलते-खेलते उनकी पुत्री घर के बाहर बने पानी से भरे गड्डे के पास पहुंची और डूब गई। उनके माता-पिता के पहुंचने पर उन्हें पुत्री दिखाई नहीं दी।
पुत्री को तलाश करने की बात मोहल्ले के लोगों को पता चली। इसके बाद मोहल्लेवासी और उनके माता-पिता पुत्री को तलाश करने का प्रयास करने लगे। एक मोहल्लेवासी ने उनकी पुत्री का हाथ पानी से भरे गड्डे में देख लिया। गड्डे से पुत्री को बाहर निकालकर मोहल्लेवासी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने पुत्री को मृत घोषित कर दिया। पुत्री की मौत की खबर सुनकर उनका, उनकी पत्नी रहनूमा, उनके पुत्र व उनके माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।