फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 10 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

Tue, 20 Jun 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बावरिया गिरोह के 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी। बक्सर रेग्यूलेटर के निकट पुलिसकर्मियों को सामने से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उनकी पीछा किया, तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। संजय पांडे ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी खेतों में छिपकर भाग निकलने में कामयाब हो गया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम आशु उर्फ आस मोहम्मद निवासी मोहल्ला घोड़ा फार्म गढ़ बताया है। उन्होंने बताया कि आशु सिंभावली क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुई चोरी के मामले में वांछित चल रहा था, जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घायल बदमाश के पास से बरामद बाइक, तमंचे व कारतूस को कब्जे में लेते हुए उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें