फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौकरी के बहाने बुलाया, मकान में लाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 20 Jun 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती को हापुड़ के तीन युवकों ने नौकरी के बहाने बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती को बदहवास हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में गाजियाबाद के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने उसे हापुड़ के एक युवक का फोन नंबर देकर बताया कि यह युवक उसकी नौकरी लगवा देगा। सहेली ने उसकी सुनील नाम के युवक से बात कराई। इस दौरान युवक ने बताया कि वह फिलहाल बाहर है और हापुड़ पहुंचकर उसे फोन करेगा। युवती ने बताया कि 17 जून को सुनील का फोन उसके पास आया और उसने बात करने के लिए उसे हापुड़ बुलाया, लेकिन कोई जरूरी कार्य होने के कारण उसने उस दिन आने से इन्कार कर दिया। इसके बाद 18 जून को सुनील ने एक बार फिर उसे फोन करके हापुड़ बुलाया। जिसके बाद वह हापुड़ पहुंच गई।

पीड़िता के अनुसार हापुड़ पहुंचने पर सुनील ने उसे लाने के लिए बाइक सवार दो युवकों को भेजा। इनमें से एक का नाम उमेश था। जबकि दूसरे के नाम की जानकारी उसे नहीं है। बाइक सवार दोनों युवक उसे किसी स्थान पर एक मकान में ले गए। जब वह वहां पहुंची तो सुनील भी यहां मौजूद था। तीनों आरोपी नशे की हालत में थे। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किसी अज्ञात स्थान पर बदहवास हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। सोमवार को पीडि़ता ने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र प्रताप ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




पीड़िता बार-बार बदल रही बयान

पुलिस के अनुसार पीड़िता बार-बार बयान बदल रही है। पहले वह खुद को मोदीनगर की रहने वाली बता रही थी उसके बाद उसने गाजियाबाद निवासी बताया। हालांकि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के साथ जो घटना हुई है, पूछताछ में आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह मेरठ रोड पर किसी मकान में हुई है। अधिकारी जल्द ही पूरे मामले के खुलासा करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें