फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार-रविवार को हो सकती है बारिश

Tue, 01 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में इस सप्ताह बदलाव हो सकता है। विशेषज्ञों ने शनिवार-रविवार को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार-शुक्रवार को लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पहाड़ी क्षेत्रों पर विक्षोभ के चलते मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम में उतार-चढ़ाव ल गातार जारी है। मार्च केपहले दिन ही लोगों को तेज गर्मी का सामना कराना पड़ा। विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार-शुक्रवार को गर्मी के चलते ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों पर एक तेज पश्चिमी विक्षोभ आने का पूर्वानुमान है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। इससे शनिवार-रविवार को दिल्ली-एनसीआर सहित कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


इससे तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद इसके 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।

इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज हवा और ओलावृष्टि भी हो सकती है। सीधे बारिश होने से गेहूं सहित सब्जियों की फसलों को लाभ होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें