जिले में पावर कारपोरेशन कैशलेस की राह पर चल पड़ा है। उपभोक्ता जल्द ही बिजली का बिल डेबिट या क्रेडिट कार्ड से जमा कर सकेंगे। मेरठ में यह पहल शुरू होने के बाद अब पीवीवीएनएल ने हापुड़ के
कारपोरेशन अफसरों से भी स्थानीय डिवीजन का अकाउंट नंबर मांगस है। नोटबंदी के बाद से पावर कारपोरेशन ऑनलाइन बिलिंग की ओर बढ़ रहा है। इसी क्रम में अब पीवीवीएनएल ने हापुड़ डिवीजन को भी कैशलेस करने का निर्णय लिया है।
मेरठ में बिल काउंटरों पर स्वाइप मशीनों की सुविधा लागू होने के बाद हापुड़ में भी इस पहल का शुभारंभ होने जा रहा है। इसके बाद उपभोक्ता डेबिट या क्रेडिट कार्ड से बिजली का बिल जमा कर सकेंगे।
पीवीवीएनएल ने स्थानीय अफसरों ने डिवीजन का खाता नंबर मांगा है, ताकि बैंक अफसरों से वार्ता कर स्वाइप सुविधा को यहां भी लागू किया जा सके। इस पहल से न सिर्फ बिल काउंटरों पर तैनात केशियर को लूटपाट जैसे खतरों से राहत मिलेगी।
उपभोक्ताओं को भी बिल के हजारों रुपये हाथ में लेकर काउंटर तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि स्वाइप सुविधा के संबंध में पीवीवीएनएल ने डिवीजन का बैंक खाता नंबर मांगा है। जल्द ही जिले में भी स्वाइप सुविधा शुरू हो जाएगी।