फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा कर किया कन्या पूजन

विज्ञापन
घर पर कन्या पूजन करते एक परिवार के लोग। स्रोत संस्था - फोटो : 1
विज्ञापन
हापुड़। नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक शुक्रवार को रामनवमी की धूम रही। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर घरों में कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

मां सिद्धिदात्री को सभी सिद्धियों की दात्री माना जाता है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें यश, बल, धन भी प्रदान करती हैं। चैत्र नवरात्र की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ श्रद्धा के साथ देवी स्वरूप नौ कन्याओं का पूजन व भोजन कराने के बाद उपहार भेंट करते हुए नौ दिन से चल रही पूजा को पूर्ण किया गया।
भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष पंडित केसी पांडेय ने बताया कि नवरात्र में नौ दिन तक देवी के नौ स्वरूपों के पूजन का विधान मार्कण्डेय पुराण, श्रीमद् देवी भागवत पुराण व अन्य धर्म ग्रंथों में बताया गया है। अष्टमी और नवमी तिथि को विशेष पूजन के विधान का वर्णन है। चैत्र शुक्ल नवमी को ही भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, इसलिए भगवान का पूजन भी पूर्ण विधि-विधान से किया गया।
विज्ञापन

रामनवमी पर गांव धनावली अट्टा में प्राचीन शिव मंदिर पर हवन और भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विनय हूण, नरेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, अनीता हूण, भोला सिंह, हरीश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें