फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा स्नान के दौरान बुजुर्ग डूबे

Wed, 09 Apr 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में बुधवार को गंगा स्नान के दौरान वृद्ध गहरे पानी में डूब गए। शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के गांव गुलामपुर निवासी 65 वर्षीय जगतवीर सिंह बुधवार को बहादुरगढ़ के गांव पूठ में गंगा स्नान करने के लिए साइकिल से गए थे। उन्होंने अपनी साइकिल गंगा किनारे खड़ी कर दी और गंगा स्नान करने लगे। किनारे पर ही स्नान करने के दौरान जल स्तर काफी गहरा होने के कारण वह डूबने लगे। जिन्हें डूबता देखकर तट व आसपास में मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां मौजूद मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगा दी और जगतवीर सिंह को बचाने की कोशिश की। लेकिन, उनका कुछ भी पता नहीं चल सका। इस बारे में सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस भी तट पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने भी स्थानीय मल्लाहों को साथ लेकर वृद्ध की तलाश कराई, लेकिन वह नहीं मिल सके। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गंगा में डूबे वृद्ध की तलाश कराई जा रही है। बैरिकेडिंग अथवा अन्य सुविधा को लेकर प्रशासन व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

- गंगा में नहीं बैरिकेडिंग, न सुरक्षा का संसाधन

शिव गंगा आरती समिति से जुड़े पंडित विनोद शास्त्री का कहना है कि शासन स्तर से गांव पुष्पावती पूठ में गंगा तट का सुंदरीकरण कराया गया है। पक्का घाट बनने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली है। लेकिन अभी तक भी गंगा में अस्थायी अथवा स्थायी बैरिकेडिंग नहीं कराई गई है। कच्चा घाट भी ऊंचा-नीचा है। जिस कारण किनारे पर ही कई जगह जल स्तर काफी गहरा है। जिसका पता बाहर से नहीं चल पता और डूबने की घटना हो जाती है। जिससे बचने के लिए बैरिकेडिंग कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें