फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सडक़ हादसे में ससुर की मौत, पुत्रवधू घायल

Fri, 29 Sep 2023 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ततारपुर बाईपास पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार ससुर मूलचंद त्यागी (60) की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी पुत्रवधू ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिहूनी निवासी मूलचंद त्यागी पुत्रवधू ज्योति के साथ किसी काम से हापुड़ आ रहे थे। जैसे ही ततारपुर बाईपास पर पहुंचे तो एक वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मूलचंद त्यागी उछलकर काफी दूर जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ज्योति की गंभीर हालत देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ सदर स्तुति सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। वाहन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें