फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वार्ता से नहीं निकला हल, जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन

Fri, 29 Sep 2023 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। तहसील प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मून बेवरेज कंपनी और जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक के साथ किसान मजदूर संगठन के प्रतिनिधि मंडल की करीब दो घंटे तक चली वार्ता में कोई ठोस निर्णय नहीं निकला। जिस पर संगठन ने मांगे पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ललित राणा ने कहा है क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों में अनदेखी से स्थानीय युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। औद्योगिक इकाइयां स्थानीय लोगों को रोजगार देने में तरह-तरह के बहाने बनाकर बहका रही है। शिक्षित युवकों को भी स्थानीय बताकर रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। जिसको संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने वार्ता के दौरान कहा कि औद्योगिक इकाइयों का संचालन तभी संभव होगा जब इकाइयों में 70 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों द्वारा एनजीटी के नियमों का मानकों के अनुरूप पालन किया जाए। संगठन के जिला अध्यक्ष महेश तोमर ने कहा कि दो अक्तूबर को शहीद स्तंभ से बड़े बाजार होते हुए धरना स्थल तक सत्याग्रह आंदोलन होगा। ब्रहम सिंह राणा ने गांव समाना में अंडा फैक्टरी द्वारा गंदा पानी जमीन में उतारे जाने, नाबालिगों से मजदूरी पर अंकुश लगाने का मुद्दा उठाया। इस अवसर पर मून बेवरेज कंपनी के प्रतिनिधि राजेश चौधरी, संजीव कुमार, किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा, प्रवक्ता रामावतार सिंह, जिला अध्यक्ष महेश तोमर, डॉ. वकील, हेम सिंह प्रधान, आशु तोमर, गजेंद्र तोमर, धीरज चौहान, प्रेमपाल सिंह तोमर, सुमित उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें