फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किठौर रोड पर भिड़े दो ऑटो, बुजुर्ग की मौत

Mon, 26 Feb 2024 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत किठौर रोड पर मुदाफरा चौकी के पास दो ऑटो की आमने-सामने से टक्कर हो गई। उसमें सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


हापुड-किठौर रोड पर गांव गोहरा गांव के रास्ते के पास यह हादसा हुआ। आमने सामने की भिड़ंत होने के बाद दोनों ऑटो पलट गए। आसपास गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए बचाव कार्य शुरू किया। ऑटो को सीधा कराकर लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 68 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद यूसुफ सैफी गांव महमूदपुर की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें