वृद्ध ने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास
हापुड़। घर के बाहर खेल रही दस वर्ष की मासूम को पड़ोसी वृद्ध बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार को उसकी दस वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी वृद्ध वहां पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
वृद्ध की हरकत से बच्ची ने चीख निकल गई और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। परिजन बच्ची को खोजते हुए वृद्ध के घर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।