फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फर्जी नंबर प्लेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। फर्जी नंबर प्लेट बनाने और चैसिस की संख्या को खुर्दबुर्द करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी चकमा देकर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि छिजारसी चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने मुखबिर की सूचना पर सागर होटल के पास नाहल गांव को जाने वाले रास्ते पर एक गोदाम पर दबिश दी। वहां से थाना मसूरी के मोहल्ला जमाईपुरा निवासी हाशिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि वह फाइनेंस की किश्त देने से बचने के लिए ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट और वाहन के चैसिस नंबर को बदलने का काम करता है। पुलिस ने मौके से फर्जी नंबर प्लेट और चैसिस नंबर बदला एक ट्रक बरामद किया है। आरोपी के दोनों फरार साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें