फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चेकिंग में 1.44 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोटों की करीब 1.44 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद की गई है। मामले में पुलिस ने गाजियाबाद निवासी देवेंद्र को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना देहात क्षेत्र में ततारपुर चौकी के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार की जांच की गई तो उसके पास से करेंसी बरामद हुई। आरोपी देवेंद्र के कब्जे से पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट बरामद हुए हैं। नोटबंदी के बाद इन नोटों का चलन बंद हो चुका है। ऐसे में इनती बड़ी पुरानी रकम को लेकर आरोपी कहां जा रहा था और उसका क्या उद्देश्य था, इसकी जांच की जा रही है। एसपी के अनुसार पूरी पूछताछ के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें