फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 76 परिषदीय विद्यालयों को गोद लेंगे अफसर

Thu, 18 May 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के परिषदीय स्कूलों की स्थिति और शिक्षा में सुधार पर अब अधिकारी सीधे नजर रखेंगे। शासन ने डीएम सहित जिले के विभिन्न अधिकारियों को दो-दो परिषदीय स्कूलों में को गोद लेने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


इन विद्यालयों में शिक्षा और सुविधाओं की प्रगति के लिए अधिकारी अंक देंगे। सरकार प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति में सुधार के लिए पानी की तरह रुपये बहा रही है, लेकिन प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 मई को लखनऊ में बैठक कर जिले के सभी अधिकारियों को दो-दो स्कूल गोद लेने का आदेश जारी किया है। शासन ने जिले के अधिकारियों को 76 स्कूल गोद लेने की सूची जारी की है।
विज्ञापन


अधिकारी इन स्कूलों पर खुद सीधे तौर पर नजर रखेंगे। स्कूल में शिक्षा का स्तर, बच्चों की संख्या, शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति और मिड डे मील की व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। अधिकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार को लेकर हर माह उन्हें परफार्मेंस अंक देंगे।

इतना ही नहीं हर माह होने वाली विकास की समीक्षा बैठक के दौरान इन विद्यालयों की भी समीक्षा की जाएगी। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि आदेश प्राप्त हो गए हैं। स्कूलों की स्थिति में सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें