लंबे अरसे के बाद बाहुबली-2 शुक्रवार को रिलीज हो गई। कट्टपा ने बाहुवली को क्यों मारा? इस सवाल का जवाब जानने के लिए सुबह से ही नगर के सिनेमा घरों पर टिकट खरीदने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। फिल्म देखकर निकले लोग उत्साहित नजर आए।
निर्देशक एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म बाहुबली पर्दे पर धमाल मचाने व रिकार्ड कमाई करने के बाद भी लोगों के दिमाग में एक सवाल छोड़ गई थी कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस सवाल का जवाब शुक्रवार को बाहुबली-2 रिलीज होने के साथ ही लोगों को मिल गया।
फिल्म देखने के लिए लोग सुबह से ही ओपीसी सिनेमा हॉल पहुंचने लगे। टिकट खरीदने के लिए लोगों की काफी लंबी लाइन लगी रही। ओपीसी सिनेमा में फिल्म के चार शो चले।
मनोज ने बताया कि फिल्म काफी अच्छी थी। फिल्म के सभी पात्रों ने अच्छा अभिनय किया है। नरेंद्र कुमार ने बताया कि फिल्म देखने में काफी मजा आया और बाहुबली फिल्म के सवाल का जवाब भी मिल गया।
सुमित ने बताया कि फिल्म देखने में भरपूर आनंद आया। समय मिला तो दोबारा वह फिल्म देखेंगे। गुरुशरण सिंह ने बताया कि फिल्म काफी अच्छी है। अगली बार वह अपने परिवार के साथ फिल्म देखेंगे।