फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यूपी टीईटी अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। परीक्षा शनिवार तक दो पालियों में चलेगी। इस बार जिले में केंद्र न बनने के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए दूसरे जिले के परीक्षा केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों को आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने अलीगढ़, अमरोहा, मुरादाबाद के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

अधिकांश अभ्यर्थी परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र वाले जिलों के लिए रवाना हो रहे हैं। ऐसे में हापुड़ बस स्टेशन के साथ ही मोदीनगर बस स्टेशन से भी परीक्षा केंद्रों वाले जिलों में बसों का संचालन कराया जा रहा है। बसों का संचालन समयबद्ध ढंग से करने, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था व बस स्टेशन पर सूचना व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की व्यवस्था की गई है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों वाले जिलों पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जा रहा है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को परिवहन व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें