फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रूही ने अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 27 Nov 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
असौड़ा गांव में 20 नवंबर को बाजार में हादसे में घायल हुई रूही ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में पहले ही चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि असौड़ा गांव में 20 नवंबर को पंचायतघर के पास लगी साप्ताहिक पैठ में गैस के गुब्बारे वाला गैस सिलेंडर फट गया था। बच्ची सोनी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि रितिक शर्मा, शादाब और फातमा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस हादसे में घायल हुई रूही का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नम आंखों के बीच रूही के शव को बुधवार को दफनाया गया। वहीं अन्य तीन घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एडीएम हरीश चंद ने बताया कि हादसे में एक और घायल रूही की मौत हो गई है। डीएम की ओर से घोषित दो लाख रुपये की मुआवजा राशि मृतकों के परिजनों को दिलाई जाएगी। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच एसडीएम हापुड़ शमशाद हुसैन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें