फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गन्ने के भुगतान न करने पर सिंभावली चीनी मिल को नोटिस

Tue, 06 Feb 2024 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। चीनी मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को गन्ना भुगतान न करने से नाराज प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर जिला गन्नाधिकारी ने सिंभावली चीनी मिल के अधिकारियों को नोटिस जारी कर शीघ्र ही गन्ने का भुगतान कराने के आदेश दिए है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में चीनी मिल ने इस बार नए पेराई सत्र का भुगतान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के किसान गन्ने की खेती सर्वाधिक करते हैं। जो अधिकांश मात्रा में सिंभावली चीनी मिल को विक्रय किया जाता है। लेकिन समय से गन्ने का भुगतान नहीं मिलने से किसानों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। इस बार भी मिल द्वारा गन्ने का भुगतान विलंब से किया गया। किसानों को अपने जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। किसानों की नाराजगी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन ने सिंभावली चीनी मिल के अधिकारियों को पत्र भेजा है। जिसमें मिल प्रबंधन द्वारा समय से गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

बता दें कि वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिल ने चार फरवरी तक कुल 78 लाख 42 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद की है, जिसकी कुल धनराशि 285 करोड़ 63 लाख रुपये होती है। इसमें से मिल द्वारा किसानों को 13 करोड़ 63 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। अभी भी मिल को किसानों 271 करोड़ 82 लाख रुपये देने है। चीनी मिल मुख्य महाप्रबंधक करण सिंह ने बताया कि चीनी मिल द्वारा किसानों को भुगतान किया जा रहा है। जल्द ही मिल द्वारा किसानों का संपूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें