फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चार मिनट तक जंगल में खड़ी रही मालगाड़ी और एक्सप्रेस

Tue, 06 Feb 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। मंगलवार को गांव अल्लाबख्शपुर के पास जंगल में अचानक दिल्ली से मुरारदाबाद की तरफ जा रही एक मालगाड़ी और उसके बाद एक एक्सप्रेस के अचानक रुकने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई, हालांकि दोनों ट्रेनें चार-चार मिनट रुकने के बाद आगे के लिए रवाना हो गईं। वहीं रेलवे स्टेशन मास्टर ने इस संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह एससीएफ मालगाड़ी दिल्ली की ओर से मुरादाबाद जा रही थी। गढ़ के गांव अल्लाबख्शपुर फाटक पार करने के बाद ही ट्रेन अचानक जंगल में रूक गई। इसी दौरान 19602 न्यू जलपाईगुड़ी से उदयपुर सिटी जाने वाली एक्यप्रेस ट्रेन भी वहीं आकर रुक गई। करीब चार मिनट तक दोनों ट्रेनें वहां खड़ी रहीं। इस दौरान काफी यात्री भी नीचे उतर आए। लेकिन कुछ ही देर में दोनों ट्रेन अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। इसको लेकर स्टेशन मास्टर सतेंद्र सिंह ने जानकारी होने से इंकार किया है। उनका कहना कि स्टेशन पर इसको लेकर कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें