फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी होने के मामले में मांगा जवाब

Sat, 06 Sep 2025 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उत्तराखंड के चमौली जिले के गोपेश्वर में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी रहे अरुण कुमार वर्मा के दो-दो मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी होने के मामले में तत्कालीन तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन


स्वर्ग आश्रम रोड के मोहल्ला राजनगर निवासी मीना वर्मा ने पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र के लिए अगस्त 2024 में आवेदन किया था। इस आवेदन पर राजस्व निरीक्षक अमरपाल सिंह ने सात अगस्त 2024 को रिपोर्ट दी कि मृतक की पत्नी मीना वर्मा, उसके पुत्र व पुत्री के अलावा कोई अन्य अतिरिक्त सदस्य परिवार में नहीं है। यहां तक कि शपथ-पत्र लगातार जांच में इतिश्री कर दी गई। इस रिपोर्ट को तत्कालीन तहसीलदार ने भी संस्तुति करते हुए एसडीएम कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी। इस पर 11 सितंबर 2024 को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया। इस मामले में उत्तराखंड के चमौली जिले के गोपेश्वर निवासी चंद्रकला वर्मा ने भी स्वयं को मृतक अरुण कुमार वर्मा की पत्नी बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके बाद तुरंत मीना वर्मा द्वारा बनवाए गए पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र को निरस्त कर दिया गया।

अब एसडीएम सदर ईला प्रकाश ने राजस्व निरीक्षक अमरपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल गंगा प्रसाद पटेल और तत्कालीन तहसीलदार प्रवीण कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें प्रवीण कुमार वर्तमान में देवरिया जिले में तैनात हैं। एसडीएम ने बताया कि मामले में तहसीलदार स्वाति गुप्ता और नायब तहसीलदार नितिन कुमार को जांच सौंपी है। दोनों को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन




शपथ-पत्रों के आधार पर दी रिपोर्ट

मामले में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने बड़ी लापरवाही बरती है। तत्कालीन एसडीएम के आपत्ति लगाने के बाद भी मात्र शपथ-पत्र लेकर पारिवारिक प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई। यदि सही प्रकार से दोनों ने जांच की होती तो प्रमाण-पत्र जारी ही नहीं होता।



यह है पूरा मामला

मृतक की पत्नी चंद्रकला वर्मा ने एसपी और एसडीएम को शिकायत कर बताया था कि उनका विवाह मूलरूप से बुलंदशहर जिले के स्याना निवासी अरुण कुमार वर्मा से करीब 20 वर्ष पहले हुआ था। एक जून 2024 को ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से अरुण कुमार की मृत्यु हो गई। वहीं पर ही उनका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद 19 जून 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नप्रयाग ने मृतक का मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी किया था। मौत के बाद चंद्रकला वर्मा ने मृतक आश्रित में नौकरी व परिवार के पालन-पोषण के लिए सरकारी धनराशि की मांग की। इस पर सामने आया कि हापुड़ नगर के स्वर्ग आश्रम रोड के मोहल्ला राजनगर निवासी मीना वर्मा ने भी स्वयं को मृतक की पत्नी बताते हुए हापुड़ नगर पालिका से मृतक का मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी कराया हुआ है। यह प्रमाण-पत्र 19 जुलाई 2024 को जारी हुआ है। इस मामले में मीना वर्मा ने भी एसपी कार्यालय में चंद्रकला वर्मा पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन








शुभम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें