पिलखुवा। वैश्य अग्रवाल सभा के आगामी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया रविवार को आरंभ हुई। दोपहर तक चलने वाली प्रक्रिया में 52 फॉर्म भरे गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन फॉर्म भरे गए। इसके अलावा पांच महामंत्री और दो कोषाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन किए गए। शनिवार देर रात मिली उपजिलाधिकारी की अनुमति के बाद चुनाव अधिकारी पूरे सुचारू ढंग से प्रक्रिया में जुट गए।
नामांकन प्रक्रिया में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं और उम्मीदवारों के दस्तावेज दर्ज किए गए। चुनाव इस बार रोमांचक स्थिति में है। पुरानी टीम फिर से पद बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि समाज के युवा भी सक्रिय होकर चुनाव में अपना दम दिखा रहे हैं। समाज के लोग बड़े उत्साह के साथ मतदान में भाग लेंगे।
कुल मिलाकर चुनाव प्रतिस्पर्धात्मक और उत्साहपूर्ण बन गया है। मतदान 31 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें 1500 से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मंगलवार को नाम वापसी किए जा सकते हैं। चुनाव को लेकर समाज में चर्चा और उत्सुकता दोनों ही चरम पर हैं।