फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नामांकन आज

Fri, 05 Feb 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को मोदीनगर रोड स्थित खंड विकास कार्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
विज्ञापन


आयोग के निर्देश पर मतदान और मतगणना की वीडियोग्राफी होगी। वहीं डीएम ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। सपा ने बबीता को प्रत्याशी बनाया है। अब तक चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन


जिसमें बबीता, कमलेश, माधवी, संगीता हैं। हापुड़ ब्लॉक के लिए मोदीनगर रोड स्थित खंड विकास कार्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल होंगे।

डीएम अनिल ढींगरा ने बृहस्पतिवार दोपहर कलक्ट्रेट में सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रत्याशी के साथ नामांकन के लिए सिर्फ अनुमोदक ही जाएंगे।
विज्ञापन


एडीएम हरीशचंद्र ने बताया कि चुनाव के लिए निरक्षरता, दृष्टिबाधा या अन्य अशक्तता के कारण मतदाता को साथी ले जाने की अनुमति मतदान से 48 घंटे पहले आवेदन करने पर मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें