फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के पास फायर और बायोवेस्टेज की एनओसी नहीं

Fri, 04 Nov 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
सनातन धर्म अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठीगेट स्थित सनातन धर्म अस्पताल पर संकट के बादल छाते नजर आ रहे हैं। सीएमओ के नोटिस के 15 दिन बाद भी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


समिति की ओर से अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के लिए आई आधी-अधूरी फाइल को सीएमओ कार्यालय से वापस कर दिया गया। अस्पताल के फायर और बायोवेस्टेज की भी एनओसी नहीं है।

बता दें कि कोठीगेट पर सनातन धर्म अस्पताल (ट्रस्ट) कई दशक से संचालित है। खास बात यह है कि इस अस्पताल का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। 15 दिन पूर्व सीएमओ ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन को लेकर नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


आनन फानन में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तो समिति की ओर से चालू कर दी गई, मगर समिति के पास फायर और बायोवेस्टेज की भी एनओसी नहीं है। 15 दिन बाद भी आधी अधूरी फाइल ही सीएमओ कार्यालय तक पहुंच सकी है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश अनुरागी ने बताया कि अभी तक अस्पताल के फायर और बायो वेस्टेज की एनओसी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। फाइल को वापस कर दिया गया है। नोटिस रिमाइंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जल्द प्रक्रिया पूरी न की गई तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सनातन धर्म समिति के सचिव अरुण ने बताया कि रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज सीएमओ कार्यालय पहुंचा दिए गए हैं। जल्द ही रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें