फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, अब नहीं रहेगी बिजली किल्लत

Tue, 20 Jun 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही जिले से बिजली ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। बदनौली स्थित 765 और आनंद विहार स्थित 220 केवी क्षमता के बिजलीघरों के चार्जिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


डिवीजनल अधिकारी जल्द ही इन बिजलीघरों से लाइन जोड़कर 33 केवी क्षमता के बिजलीघरों को पर्याप्त आपूर्ति दिलायेंगे। हापुड़ समेत एनसीआर के कई जिलों को भी यहां से आपूर्ति जाएगी।

सरकार की पांच हजार करोड़ रुपये की योजना के तहत दो 765 क्षमता और पांच 220 केवी क्षमता के बिजलीघर बनाए जाने थे। इनमें से एक-एक बिजलीघर हापुड़ में भी प्रस्तावित था। इसी क्रम में बदनौली में 765 केवी क्षमता का बिजलीघर और आनंद विहार में 220 केवी क्षमता का बिजलीघर तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन


वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार अब दोनों ही बिजलीघर चार्ज होकर, एनसीआर को पर्याप्त आपूर्ति देने के लिए तैयार हो गए हैं। बता दें कि बदनौली स्थित बिजलीघर से गाजियाबाद, मेरठ, डासना क्षेत्र, नोएडा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दी जाएगी।

वहीं 220 केवी क्षमता के बिजलीघर से हापुड़ जिले के 33 केवी क्षमता वाले बिजलीघरों को आपूर्ति दी जायेगी। कुल मिलाकर अब जल्द ही समूचे जिले से बिजली का संकट खत्म होने जा रहा है।

अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन वीके गुप्ता का कहना है कि दोनों ही बिजलीघर चार्ज किए जा चुके हैं, अब लोड डालने का काम किया जाएगा। डिवीजनल अधिकारियों ने भी डिवीजन क्षेत्र के बिजलीघरों को आपूर्ति देने के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें