फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में नहीं जुड़े कनेक्शन तो आंदोलन

Wed, 04 Jan 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हथकरघा विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक द्वारा पावरलूम कारखानों को सब्सिडी का पात्र घोषित करने के बाद भी इन कारखानों के कनेक्शन नहीं जोड़े जा रहे हैं। इस पर भड़के उद्यमियों ने ऊर्जा निगम के अफसरों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर कनेक्शन नहीं जोड़े गए तो उद्यमी धरना प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि बीते दिनों ऊर्जा निगम के अफसरों ने नगर में लगे सात पावरलूम कारखानों के विद्युत कनेक्शन बकायेदारी के कारण काट दिए थे।

कारखाना संचालकों का कहना था कि उनके विद्युत बिलों पर सरकार से सब्सिडी मिलती है जो सीधे पावर कारपोरेशन को मिलती है। उनके स्तर पर पूरा बिल जमा किया जा चुका है, जबकि निगम अफसर इन कारखानों को अपात्र बता रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को हथकरघा विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक नीरज सिंद्धू, बनारसी दास और बिजली निगम के दोनों एसडीओ की संयुक्त टीम ने पावरलूम कारखानों की जांच की थी। हथकरघा विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक ने बताया था कि सभी पावरलूम कारखाने पात्र हैं,

इन्हें बिजली के बिल पर सरकार से सब्सिडी मिलती है। इस दावे से उद्यमी आश्वस्त थे कि अब उनके कारखानों के कटे कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे लेकिन बुधवार को भी उनके कनेक्शन नहीं जोड़े गए।

बुधवार को हापुड़ स्मॉल स्केल के सचिव अमन गुप्ता ने हथकरघा व पावरलूम के सहायक आयुक्त को पत्र भेजकर दो दिन के अंदर कटे हुए कनेक्शन न जुड़ने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि हथकरघा विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल रिपोर्ट नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें