फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई ने 6 दुकानों पर चलवाया बुलडोजर

Mon, 17 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
बुलडोजर - फोटो : demo pice
विज्ञापन

विज्ञापन
सर्विस रोड निर्माण में बाधा बने शराब ठेके समेत आधा दर्जन दुकानों को रविवार को एनएचएआई ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया। इन दुकान मालिकों को पूर्व में नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह दुकानें नहीं हटाई गईं।

रोड साइड कंट्रोल एक्ट का उल्लंघन कर गढ़ में स्याना चौपला के फ्लाईओवर के पास अवैध बनी दुकानों को नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के अफसरों पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में गिरवा दिया।
विज्ञापन


कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज सिंह का कहना है कि सेंचुरी एरिया में खड़े पेड़ों का कटान होने के बाद करीब 10 साल से अटके स्याना चौपला के फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है।    

 इसकी सर्विस रोड में अवैध रूप से बनीं दुकानों को हटवाने के लिए कई माह से कोशिश की जा रही थी। जिला प्रशासन से भी नोटिस भेेजे गए थे, लेकिन दुकानदार नहीं माने। दुकाने गिराने के दौरन एसएसआई केपी सिंह और एसआई सरवन गौतम मौजूद रहें।

ढाबे से लाखों का सामान ले जाने का आरोप ः ध्वस्त कराई गई दुकान में ढाबा चलाने वाले विनोद का आरोप है कि दुकान खाली करने के लिए मोहलत नहीं दी गई है। ध्वस्तीकरण में शामिल कर्मचारी दुकान में रखा फ्रिज समेत करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान भरकर ले गए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित ढाबा संचालक का कहना है कि अगर टूट-फूट का हर्जाना और उसका सामान नहीं लौटाया गया तो वह कोतवाली में तहरीर देंगे और एनएचएआई के अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

एसएसआई केपी सिंह का कहना है कि सामान ले जाने का आरोप निराधार है, क्योंकि सारी कार्रवाई के दौरान पुलिस मौजूद थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें