फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य स्नान से पहले ही एच-24 जाम पर घंटों जाम

Wed, 25 Nov 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला के मुख्य स्नान की पूर्व संध्या और दीपदान के दौरान एनएच-24 पर भीषण जाम लग गया। मंगलवार शाम चार बजे से करीब हाईवे पर रात रहे गए।
विज्ञापन


शाम छह बजे के करीब वैकल्पिक रास्ते भी जाम हो गए। हाईवे में लगे जाम में पूर्णिमा पर गंगा स्नान को आ रहे हजारों श्रद्धालु जाम में फंस गए। इस जाम ने पुलिस-प्रशासन की रूट डायवर्जन व्यवस्था भी ध्वस्त कर दी। एनएच-24 पर रात आठ बजे तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।

कार्तिक मेला के दौरान मंगलवार शाम करीब चार बजे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। गंगा में शाम पांच बजे दीपदान शुरू होते ही उमड़े श्रद्धालुओं के कारण हाईवे पूरी तरह जाम हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को गंगा के मुख्य स्नान के कारण एनएच-24 और उससे जुड़े रास्तों पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इस कारण हाईवे रूट डायवर्जन व्यवस्था भी फेल हो गई। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे जाम में सैकड़ों वाहनों के कारण गढ़ क्षेत्र में पूरी तरह से पैक हो गया। शाम सात बजे तक वैकल्पिक रास्ते भी जाम हो गए। एनएच-24 पर रात आठ बजे तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें