फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव नानपुर में 25 वर्षीय रितिका पत्नी अंकुर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक रितिका और अंकुर ने सात माह पहले प्रेम विवाह किया था।
सोमवार की रात को रितिका का किसी बात को लेकर अंकुर से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरे में चले गए। सुबह जब रितिका बाहर नहीं आई, तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे और देखा की उसका शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता निवासी नेत्रपाल सिंह ने आरोप लगाया कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। आए दिन अंकुर समेत ससुराल पक्ष के लोग रितिका को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

सोमवार की रात को भी रितिका ने उन्हें फोन कर जानकारी दी और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर जान का खतरा बताया था।
उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी बेटी की दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें