फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 285 बूथों पर नई मतदाता सूची का प्रकाशन

Tue, 07 Jan 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। राजपूताना रेजिमेंट इंटर काॅलेज में विधानसभा के 285 बूथों पर नई मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस दौरान सभी बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुपरवाइजर सुशील कुमार तोमर ने बताया कि एक जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 29 अक्तूबर से शुरू किया गया था। 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक जनपद के समस्त बूथों पर दावे व आपत्तियों को प्राप्त किया गया। इस दौरान चार दिन विशेष अभियान भी चलाया गया था। 28 नवंबर से 24 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया गया। जिन मतदाताओं का नाम, पता या फिर फोटो की त्रुटि थी, वह सही कराई गई। जिसके बाद अब मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें