फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हापुड़ को मिला नई ट्रेन का ठहराव

Thu, 03 Oct 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आनंद विहार टर्मिनल से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के राधिकापुर रेलवे स्टेशन तक के लिए रेलवे ने साप्ताहिक ट्रेन की शुरूआत की है। इस ट्रेन का हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव दिया है। ऐसे में इस रूट पर चलने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलवे ने साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया है। ट्रेन संख्या 14012 आनंद विहार से राधिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन छह अक्तूबर से शुरू होगा। जबकि ट्रेन संख्या 14011 राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल का नियमित संचालन आठ अक्तूूबर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें