फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पड़ोसी पर बेटी के अपहरण का आरोप

Thu, 03 Oct 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसकी 18 साल की बेटी 30 सितंबर की शाम घर से बाहर गई थी। जहां से गांव के ही रहने वाले परिवार के लोगों ने बहका-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसकी बेटी के जरिए घर में रखे करीब छह तोले सोने के गहने और 90 हजार रुपये भी निकलवा लिए। जिसका पता चलने पर वह आरोपियों के घर पहुंची, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं आरोपी पक्ष ने युवक के साथ उसकी बेटी का जबरन निकाह भी करा दिया है। पीडि़ता ने महिला समेत तीन लोगों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ वरूण मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 87 और 351(3)के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए युवती की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें