फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्याना चौपले पर बनेगी नई पुलिस चौकी

Mon, 17 Jun 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपले पर स्थित चेकपोस्ट को अब पुलिस चौकी में तब्दील किया जाएगा। इस चौकी में रेलवे लाइन पार समेत कालोनियों और आस पास के गांवों को जोड़ा जाएगा। उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद चौकी का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित स्याना चौपले पर वाहनों की संख्या काफी अधिक रहती है, वहीं खासी भीड़ हर समय बनी रहती है। जिसके चलते सड़क हादसे और आपराधिक घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। घटना होने के बाद रेलवे फाटक बंद होने के कारण पुलिस को मौके पर पहुंचने में काफी समय लगता है। ऐसे में अब स्याना चौपले पर बनाई गई चेक पोस्ट को पुलिस चौकी बनाई जाएगी। जिसमें चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस कर्मियों की 24 घंटे तैनाती होगी। इस चौकी पर रेलवे लाइन पार नगर की विभिन्न कालोनियों के अलावा ब्रजघाट के कुछ गांवों को जोड़ दिया जाएगा। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए ही चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही चौकी का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें